केंद्र सरकार जो नफरत और बदले की राजनीति कर रही है वह लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है: Sachin Pilot

जयपुर। उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ की जा रही ईडी की कार्रवाई को लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध मेें ट्वीट किया कि केंद्र सरकार जो नफरत और बदले की राजनीति कर रही है वह लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है।
असत्य, अन्याय और अनीति द्वारा सत्य को दबाने के भाजपा के प्रयास कभी सफल नहीं होंगे। सत्य राहुल गांधी जी और कांग्रेस के साथ है जो किसी भी अत्याचार के समक्ष न झुकेगा और न डरेगा।
उन्होंने बुधवार को एक अन्य ट्वीट के माध्यम से कहा कि आज जिस प्रकार से पुलिस द्वारा हमें कांग्रेस मुख्यालय जाने से रोका गया और जबरन गिरफ्तार किया गया वो लोकतंत्र में बहुत गलत है। लोकतंत्र के लिए इस प्रकार का तानाशाही रवैया बुरा संकेत है। इस अन्याय और तानाशाही के विरुद्ध हमारा संघर्ष जारी रहेगा।