राज्य सरकार की विफलता से प्रदेश में जल संकट अब जानलेवा बन गया है: Vasundhara Raje

जयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुुंधरा राजे ने भरतपुर के जटेरी गांव में बोरवेल से पानी लेने के लिए हुए संघर्ष के मामले में अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने इस संबंध में ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि भरतपुर के जटेरी गांव में बोरवेल से पानी लेने के लिए हुए संघर्ष में एक युवक की मौत तथा 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
भरतपुर के जटेरी गांव में बोरवेल से पानी लेने के लिए हुए संघर्ष में एक युवक की मौत तथा 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) May 2, 2022
राज्य सरकार की विफलता से प्रदेश में जल संकट अब जानलेवा बन गया है। जिसका खामियाजा जनता को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है।
ॐ शान्ति!#Rajasthan pic.twitter.com/ZsXumFpeL2
राज्य सरकार की विफलता से प्रदेश में जल संकट अब जानलेवा बन गया है। जिसका खामियाजा जनता को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है। वहीं उप नेता राजेन्द्र राठौड़ ने नागौर में दुष्कर्म की घटना को लेकर गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो फिर गुहार कहां लगाएं।
नागौर में एसआई द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म की घटना निंदनीय है। गहलोत के जंगलराज में महिलाओं के साथ आए दिन दिल को झकझोर देने वाली दुष्कर्म, गैंगरेप, हत्या जैसी घटनाओं के चलते ही आज प्रदेश में बहन-बेटियों की सुरक्षा सबसे बड़ा सवाल है?