Udaipur murder case: बीजेपी पर बिना तथ्यों के अनर्गल आरोप लगा रहे हैं अशोक गहलोत : Rajendra Rathore
Thu, 14 Jul 2022
| 
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा उदयपुर में कन्हैयालाल टेलर की हत्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर लगाए गए आरोपों के संबंध में उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
भाजपा के दिग्गज नेता राजेन्द्र राठौड़ ने इस संबंध में ट्वीट किया कि राज्य के मुख्यमंत्री व गृह विभाग के मुखिया श्री अशोक गहलोत जी बीजेपी पर बिना तथ्यों के अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। उदयपुर में हुई कन्हैयालाल की नृशंस हत्याकांड में आरोपियों को छुड़ाने के लिए किस नेता ने फोन किया?इस संबंध में कोई साक्ष्य है तो उसे सार्वजनिक क्यों नहीं कर रहे ?
खबरों के अनुसार, अशोक गहलोत ने इससे कहा था कि कन्हैया लाल की हत्या के आरोपी भाजपा के सक्रिय सदस्य है। भाजपा नेता आरोपियों को छुड़ाना चाहते थे। आरोपियों के रिहाई के लिए उन्होंने फोन भी किए थे।