केंद्र सरकार अपने विरुद्ध उठने वाली हर आवाज को षड्यंत्र से कुचलना चाहती है: Sachin Pilot

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस द्वारा आज सत्याग्राह किया जा रहा है। इस सत्याग्रह के दौरान राहुल गांधी सहित कांग्रेस सांसदों को गिरफ्तार को किया गया। राजस्थान के पूर्व प्रदेशाधक्ष सचिन पायलट ने इसकी निंदा की है। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया के माध्मय से केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
शांतिपूर्ण तरीके से सत्याग्रह कर रहे @RahulGandhi जी सहित कांग्रेस सांसदों को गिरफ्तार करना निंदनीय है।
— Sachin Pilot (@SachinPilot) July 26, 2022
भाजपा को गलतफहमी है कि हमारे नेताओ को गिरफ्तार कर इस सत्याग्रह को कमजोर कर सकती है। परंतु भाजपा यह जान ले कि उसके अहंकार के सामने हम झुकने वाले नही।#SatyagrahaWithSoniaGandhi pic.twitter.com/28MNVnNynA
उन्होंने ट्वीट किया कि केंद्र सरकार पर तानाशाही इतनी हावी है कि अपने विरुद्ध उठने वाली हर आवाज को षड्यंत्र से कुचलना चाहती है। सत्ता का गलत उपयोग कर हमें गिरफ्तार करके भाजपा ने पुन: अपने अहंकार का परिचय दिया है। परंतु भाजपा के हर कुचक्र के विरुद्ध हमारा सत्याग्रह जारी रहेगा।
शांतिपूर्ण तरीके से सत्याग्रह कर रहे राहुल गांधी जी सहित कांग्रेस सांसदों को गिरफ्तार करना निंदनीय है। भाजपा को गलतफहमी है कि हमारे नेताओ को गिरफ्तार कर इस सत्याग्रह को कमजोर कर सकती है। परंतु भाजपा यह जान ले कि उसके अहंकार के सामने हम झुकने वाले नहीं।