कौन है कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi के साथ पब में ये महिला?

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर विदेशी दौरे के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का नेपाल के एक पब का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह चीनी महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये महिला नेपाल में चीन की राजदूत होउ यांकी हैं।
खबरों के अनुसार, राहुल गांधी का पड़ौसी देश नेपाल के एक पब का वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो नेपाल के मशहूर पब लॉर्ड ऑफ ड्रिंक्स है। जिस महिला के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी नजर आ रहे हैं उसे नेपाल में चीनी राजदूत होउ यांकी बताया जा रहा है।
खबरों के अनुसार, काठमांडू निवासी भूपेन कुंवर ने फेसबुक पर 2-3 मई 2022 की रात को वीडियो शेयर किए हैं। भूपेन कुंवर द्वारा शेयर एक वीडियो में राहुल अपने फोन में व्यस्त हैं। वहीं दूसरे वीडियो में वह एक लडक़ी के साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी नेपाल में एक दोस्त के विवाह में गए थे।