8th Pay Commission: वेतन संशोधन को लेकर 13 अप्रैल को होने जा रही बड़ी बैठक, तय हो जाएगी पेंशन और सैलेरी पर!
- byShiv
- 08 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। 8वें वेतन आयोग से केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी उम्मीद है। ऐसे में वेतन संशोधन को लेकर जल्द ही एक अहम बैठक होने जा रही है। नेशनल कांसिल की ड्राफ्टिंग कमेटी 13 अप्रैल 2026 को बैठक करेगी। जहां 8वें वेतन आयोग को भेजे जाने वाले अंतिम प्रस्ताव पर चर्चा होने वाली है। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब बड़ी संख्या में कर्मचारी और पेंशनर्स वेतन बढ़ोतरी से जुड़े फैसले का इंतजार कर रहे हैं।
तैयारी में जुटी कमेटी
खबरों की माने तो ड्राफ्टिंग कमेटी कर्मचारियों से जुड़े अहम विषयों पर विचार-विमर्श कर रही है। इसमें सैलरी, पेंशन और नौकरी से जुड़े मुद्दों को शामिल कर एक संयुक्त मेमोरेंडम तैयार किया जा रहा है। जिसे 8वें वेतन आयोग को भेजा जाएगा।
इसके लेकर 12 मार्च 2026 को भी कमिटी की एक अहम बैठक हुई थी। जहां अलग-अलग कर्मचारी और पेंशनर्स संगठनों के सुझावों पर चर्चा की गई थी। सरकार ने फरवरी 2026 में संसद में बताया था कि 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन पहले ही अधिसूचित किया जा चुका है। 3 नवंबर 2025 के प्रस्ताव के तहत आयोग को गठन के बाद 18 महीने के भीतर अपनी सिफारिशें पेश करने का समय दिया गया है।
pc- businesstoday.in






