Aadhaar App: बंद होने जा रही हैं आधार ऐप, सरकार ने जारी किया अलर्ट, जाने क्या कर सकते हैं आगे

इंटरेनट डेस्क। आपने देखा होगा की आधार कार्ड हर किसी के पास होता हैं, लेकिन कई लोग आधार कार्ड से संबंधित काम के लिए एम आधार एप का इस्तेमाल करते हैं? ऐसे में अगर आप भी इस एप का उपयोग करते हैं तो  आपके लिए यह खबर जानना बेहद जरूरी है। क्योंकि जल्दी ही पुरानी एप्लिकेशन यानी एम आधार बंद होने वाली है। इसकी जगह अब सरकार नई एप्लिकेशन लेकर ला रही है। जिसमें पहले ज्यादा सुविधाएं और प्राइवेसी प्रोटेक्शन होगा।

बंद होगी पुरानी एप
दरअसल हाल ही में सरकार ने घोषणा की है पुरानी वाली आधार एप जल्दी ही बंद होने वाली है। इसकी जगह अब प्लेस्टोर से नई एप को डाउनलोड करना होगा। नई एप भी अब लाइव हो चुकी है, तो इसे आप चाहें तो अभी भी डाउनलोड कर सकते हैं। ये एप भी यूआईडीएआई ने ही लॉन्च की है, इस नई एप का नाम आधार एप है। 

कैसे करें लॉग इन?
सबसे पहले तो गूगल प्लेस्टोर से इस एप को डाउनलोड करें

इसके बाद एप खोलने के इंटरफेस में अपनी डीटेल्स या क्रेडेंशियल दर्ज करें

ऐसा करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा

ओटीपी डालते ही आपकी सारी डिटेल्स एप पर अपने आप ही खुल जाएंगी

पहली बार लॉग इन करते समय आपको एर चार अंकों का एक नया पासवर्ड या सीक्रेट पिन बनाने के लिए कहेगा

आप चाहें तो एक नया पासवर्ड क्रिएट कर सकते हैं,अगर नहीं तो आपके फोन में फिंगरप्रिंट या फेस लॉक सपोर्ट करता है, तो आप उसके जरिए भी लॉग इन कर सकते हैं।