AAP: चड्ढा पर आप नेता भारद्वाज का आरोप, पीएम मोदी के खिलाफ पुरानी पोस्ट्स की डिलीट
- byShiv
- 06 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आम आदमी पार्टी में सांसद राघव चड्ढा को लेकर अभी कलह मची हुई हैं, आप की दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने ‘एक्स’ पर से अपनी वे पुरानी पोस्ट हटा दी हैं जिनमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की आलोचना की थी। सौरभ भारद्वाज ने यह भी दावा किया कि राज्यसभा सदस्य की वे पोस्ट भी सोशल मीडिया पर उनके खाते से गायब हो गई हैं जिन्हें ‘आप’ नेताओं ने साझा किया था।

नहीं आई राघव चड्ढा की प्रतिक्रिया
सौरभ भारद्वाज के आरोपों पर चड्ढा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ये आरोप आप और राज्यसभा सदस्य के बीच जारी विवाद के दौरान आए हैं। यह विवाद गुरुवार को राज्यसभा में पार्टी द्वारा चड्ढा को उपनेता पद से हटाए जाने के बाद खुलकर सामने आया। भारद्वाज ने दावा किया कि “बीजेपी” और “मोदी” जैसे कीवर्ड का उपयोग करके चड्ढा की टाइमलाइन की खोज करने पर कोई आलोचनात्मक टिप्पणी नहीं मिली। मोदी का जिक्र करने वाली केवल दो पोस्ट बची हैं और दोनों में प्रधानमंत्री की प्रशंसा की गई है।

ये आरोप लगाया
खबरों की माने तो उन्होंने आरोप लगाया कि आप नेताओं द्वारा पहले उद्धृत की गई पोस्ट भी चड्ढा के खाते से गायब हो गई हैं। इस कदम को “मामूली सफाई अभियान से कहीं अधिक” बताते हुए, आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख ने कहा कि चड्ढा ने “मंच पर अपनी सार्वजनिक छवि को नया रूप दिया है।
pc- x.com, khabargaon.com, live mint






