AAP: राघव चड्ढा को बड़ा झटका, पार्टी ने राज्यसभा में डिप्टी लिडर के पद से हटाया, भाजपा में जाने की चर्चा
- byShiv
- 02 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो आम आदमी पार्टी ने बड़ा फेरबदल करते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है। अब उनकी जगह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर और पार्टी सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल राज्यसभा में पार्टी के नए डिप्टी लीडर होंगे।
लिखा गया पत्र
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राघव चड्ढा के संबंध में राज्यसभा सचिवालय को एक पत्र भेजा गया है। राघव चड्ढा को लेकर इससे पहले भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। राघव पिछले कुछ दिनों से आप और उसके टॉप लीडर्स से जुड़े अहम मुद्दों पर चुप्पी भी साधे हुए थे।
राघव चड्ढा का डिप्टी लीडर पद से हटना पार्टी में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। गौर करने वाली बात है कि हाल ही में आबकारी नीति मामले में पार्टी के टॉप लीडर्स को राहत मिली थी, लेकिन इसके बाद राघव चड्ढा की न तो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात हुई और न ही उन्होंने सोशल मीडिया पर इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया दी। हाल ही में चर्चा यह भी थी की की राघव भाजपा में शामिल हो सकते है।
pc- thecsrjournal.in






