Alpha Trailer: आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा का ट्रेलर हुआ रिलीज, बॉबी देओल के साथ अनिल कपूर और ऋतिक भी आएंगे नजर

इंटरनेट डेस्क। आलिया भट्ट की मच अवेटेड फिल्म अल्फा का ट्रेलर सामने आ चुका है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसमें एक्ट्रेस ताबड़तोड़ एक्शन करती नजर आई थीं। कहानी एक ऐसी लड़की की है, जिसे अल्फा नाम के एक सीक्रेट प्रोग्राम के लिए उसके पिता बचपन से ही ट्रेनिंग देते हैं।

अल्फा में आलिया भट्ट के पिता का रोल बॉबी देओल ने निभाया है। फिल्म अल्फा के ट्रेलर की शुरुआत बॉबी देओल से होती है, जो नन्ही आलिया को इंट्रोड्यूस करवाते हुए कहते हैं कि इसकी मां का नाम जानकी था और हम इसे सीता बनावेंगे। फिर आलिया की एंट्री होती है और वह एक ट्विस्ट भरी कहानी सुनाती हैं। 

कहानी कुछ यूं है- एक राक्षस था। घमंड उसका शस्त्र है। वो धोखे से राज करता था और झूठ से जीतता था। एक दिन एक राजकुमारी को अपने घर ले गया। इतिहास जानता है कि उस कहानी का अंत कैसे हुआ। पर इस बार सीता आज लंका खुद जलाने आई है। पता चलता है कि बॉबी देओल असल में आलिया का पिता है ही नहीं। बल्कि उसने अपने अल्फा मिशन के लिए आलिया को बचपन में किडनैप किया था और फिर खूंखार तरीके से ट्रेन किया और सीता नाम दिया। लेकिन अब वही सीता उसकी लंका का सर्वनाश करेगी, जिसमें अनिल कपूर साथ देंगे। इसमें ऋतिक रोशन भी आपको देखने को मिलेंगे।

pc- navbharat