America: ईरान पर ट्रंप की हत्या की साजिश का आरोप, पाकिस्तान को किया गया था इसके लिए हायर....
- byShiv
- 07 Aug, 2024

इंटरनेट डेस्क। एक बड़ा मामला सामने आने के बाद देश की महाशक्ति अमेरिका भी हिल गया है। जी हां अमेरिका के न्याय विभाग ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, कई दूसरे अमेरिकी राजनेताओं और अधिकारियों की हत्या की साजिश रचने के ईरानी प्लाट का खुलासा किया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो ईरान ने इसके लिए एक पाकिस्तानी नागरिक को हायर किया था।
जानकारी के अनुसार अमेरिकी न्याय विभाग ने पाकिस्तानी व्यक्ति आसिफ रजा मर्चेंट पर आरोप लगाया है कि वह राजनीतिक हत्याओं को अंजाम देने की कोशिश कर रहा था। उसके ईरानी सरकार से संबंध हैं। इस जानकारी के सामने आने के बाद अमेरिकी सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य अधिकारियों की सुरक्षा बढ़ा दी है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमेरिकी मीडिया ने मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि डोनाल्ड ट्रंप और पूर्व अमेरिकी अधिकारी इस साजिश का निशाना थे। अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, ब्रुकलिन में एक शिकायत दर्ज की गई है, जिसमें आसिफ मर्चेंट पर हत्याओं को अंजाम देने के लिए अगस्त के अंत या सितम्बर की शुरुआत में हत्याओं को अंजाम देने के लिए न्यूयॉर्क शहर की यात्रा करने और एक हत्यारे के साथ काम करने का आरोप है।
pc- bhaskar