Amitabh Bachchan: 83 की उम्र में भी हर दिन काम करना चाहते हैं अमिताभ बच्चन, घर बैठे हुए बोर

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन पिछले छह दशक से हिंदी सिनेमा में लगातार काम कर रहे हैं। उन्हें अपने काम में खूब सफलता मिल चुकी है। मगर उनके काम करने की भूख अभी तक कम नहीं हुई है, 83 साल की उम्र में भी वो हर दिन सेट पर मौजूद रहते हैं। इन दिनों उन्हें काम से थोड़ा आराम मिला है, लेकिन बिग बी ऐसा नहीं चाहते हैं। 

अमिताभ बच्चन लगभग हर रोज इंटरनेट पर ब्लॉग लिखा करते हैं, जिसमें वो अपनी दिल की बातें साझा करते हैं। शनिवार को एक्टर ने ब्लॉग के जरिए बताया कि वो अपने घर पर खाली बैठे हैं, जो उन्हें असहज महसूस करा रहा है, वो हर रोज काम करना चाहते हैं।

बिग बी ने लिखा, आज का दिन बिल्कुल आलसी वाला दिन था, कोई खास वजह भी नहीं थी, फिर भी, हर रोज काम ना करने से अजीब सा लगता है। जब आप रोज एक तय समय पर काम करते हो, तो धीरे-धीरे आदत बन जाती है। लेकिन जब एक दिन वो आदत टूट जाती है, तो पूरा दिन अजीब हो जाता है।

pc- live mint