Anurag Kashyap: फिल्ममेकर्स अनुराग कश्यप ने छोड़ा मुंबई, कहा- हर कोई 800 करोड़ की फिल्म बनाने की सोच रहा
- byShiv
- 06 Mar, 2025

इंटरनेट डेस्क। हिंदी सिनेमा के बेस्ट फिल्ममेकर्स में से एक अनुराग कश्यप को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने मुंबई को छोड़ दिया है। जी हां! इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में देने के बाद अब अनुराग कश्यप इस इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं रहे। फिल्म निर्माता पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में बदलते माहौल की निंदा की थी और कहा था कि इडस्ट्री सिर्फ और सिर्फ फायदे के बारे में सोच रही है।
उन्होंने ये भी कहा था कि वो मुंबई को छोड़ने वाले हैं और उन्होंने ऐसा कर दिया है। उन्होंने मुंबई को छोड़ने के बारे में बताते हुए फिल्म इंडस्ट्री को टॉक्सिक बताया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, मैंने मुंबई छोड़ दिया है। मैं फिल्मी लोगों से दूर रहना चाहता हूं। इंडस्ट्री बहुत टॉक्सिक हो गई है।
खबरों की माने तो उन्होंने कहा हर कोई अनरियलिस्टिक टार्गेट का पीछा कर रहा है, अगली 500 या 800 करोड़ रुपये की फिल्म बनाने की कोशिश कर रहा है। क्रिएटिव माहौल खत्म हो गया है। कश्यप ने ये भी बताया कि उनके नए घर का किराया जा चुका है, मगर ये नहीं बताया कि वो किस शहर में शिफ्ट हुए हैं।
pc- freepressjournal.in