Assam Elections 2026: दिल्ली में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा, सीएम हिमंता की पत्नी ने करवाई थी...

इंटरनेट डेस्क। असम में विधानसभा चुनावों की वोटिंग से पहले बड़ा मामला सामने आया है। असम पुलिस की टीम कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पर पहुंची है। हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी द्वारा एफआईआर दर्ज कराए जाने के एक दिन बाद, असम पुलिस कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची। दिल्ली पुलिस असम से आए अधिकारियों की सहायता कर रही है। 

क्या हैं मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कानून के मुताबिक, अगर किसी एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्य में जाती है, तो स्थानीय पुलिस को सूचित करना होता है। दिल्ली पुलिस को सूचित कर दिया गया, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी के पुलिस अधिकारी असम पुलिस की टीम की सहायता कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, पवन खेड़ा अपने आवास पर मौजूद नहीं हैं।

पवन खेड़ा ने लगाए थे आरोप
हाल ही में पवन खेड़ा ने असम सीएम की पत्नी के पासपोर्ट को लेकर प्रेस का कॉन्फ्रेंस किया था और कई आरोप लगाए थे। उसी मामले में असम पुलिस दिल्ली पहुंची है।  रविवार को असम में एक राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया, जब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी पर तीन देशों के पासपोर्ट रखने और विदेशों में बड़ी संपत्ति होने का आरोप लगाया।

pc- aaj tak