Assam Elections 2026:पीएम मोदी ने कहा भाजपा की हैट्रिक लगना तय, कांग्रेस के स्वघोषित राजकुमार की पराजय की लगेगी सेंचुरी
- byShiv
- 02 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और इसके लिए चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। पीएम मोदी ने बुधवार को असम के गोगामुख में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पिछले 10 सालों में भाजपा सरकार के अंतर्गत असम में हुए विकास कार्यों की सराहना की। खबरों की माने तो पीएम मोदी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से भाजपा इस बार जीत की हैट्रिक लगाएगी।
गिनाएं सरकार के काम
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भाजपा के 10 साल के शासन ने असम में सेवा और सुशासन के एक नए दौर की शुरुआत की है। पिछले 10 सालों में असम में 22 लाख से ज्यादा गरीब परिवारों को पक्के घर दिए गए हैं। भाजपा समान नागरिक संहिता लागू करेगी और असम की पहचान की रक्षा के लिए आदिवासियों के हितों की सुरक्षा करेगी।
पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला
इस दौरान प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी हमला किया। उन्होंने कहा, पहले सर्वानंद सोनोवाल का नेतृत्व और फिर हिमंता बिस्वा सरमा की अगुवाई में असम ने बीते 10 वर्षों में सेवा और सुशासन का नया दौर देखा है। असम के ये चुनाव विकसित असम से विकसित भारत बनाने का चुनाव है। इस बार भाजपा-एनडीए सरकार की हैट्रिक लगनी तय है और कांग्रेस की पराजय की हैट्रिक भी तय है। कांग्रेस के स्वघोषित राजकुमार की पराजय की सेंचुरी लगने वाली है।
pc- deccanherald.com






