Assam Elections 2026: पीएम मोदी ने असम के चाय बागानों में तोड़ी पत्तियां, कर्मियों के साथ ली सेल्फी

इंटरनेट डेस्क। असम विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। आज असम में विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार करने पहुंचे। यहां उन्होंने डिब्रूगढ़ में एक चाय बागान का दौरा किया। उन्होंने चाय को असम की आत्मा बताया। इस दौरान पीएम मोदी ने चाय की पत्तियां तोड़ीं और कर्मियों के साथ सेल्फी भी ली।

पीएम मोदी ने एक्स पर इस दौरे की तस्वीरें भी शेयर कीं और लिखा, चाय असम की आत्मा है! यहां की चाय पूरी दुनिया में पहुंच चुकी है। आज सुबह डिब्रूगढ़ में मैंने एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की। यह एक बहुत ही यादगार अनुभव था।

खबरों की माने तो उन्होंने आगे कहा, हमें हर चाय बागान परिवार के प्रयासों पर बहुत गर्व है। उनकी कड़ी मेहनत और लगन ने असम का गौरव बढ़ाया है। यहां डिब्रूगढ़ के एक चाय बागान की कुछ और झलकियां हैं।

pc- x.com