Assam Elections 2026: असम के विधानसभा चुनाव में हुई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एंट्री! चुनाव प्रचार के दौरान....

इंटरनेट डेस्क। असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वोटिंग में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं और इसके लिए चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच चुका है। अब कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी भी कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने पहुंचे है। लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार यहां प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्वा सरमा पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरमा प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ मिलकर राज्य में लैंड एटीएम चला रहे हैं।

ट्रेड डील को लेकर भी बोला हमला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी ने भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील को लेकर भी दावा किया कि यह भारत के लिए नुकसानदेह है, क्योंकि अमेरिकी वस्तुओं पर टैक्स कम किए गए हैं और उनके लिए भारतीय बाजार को खोल दिया गया है। हमारे किसानों के पास खेत कम हैं, उनके पास हजारों एकड़ जमीन हैं, हमारे किसान इसमें दब जाएंगे। उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, डोनाल्ड ट्रंप नरेन्द्र मोदी को नियंत्रित करते हैं। ट्रंप ने अमेरिका में अडाणी के खिलाफ आपराधिक मामले भी दर्ज किए थे।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी ने कहा, भारत के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा हैं और उनका परिवार भी भ्रष्टाचार के मामले में पहले नंबर पर है। कांग्रेस सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी, अभी वह चाहे जितनी डींगें मार लें, उसके बाद वह पूरी तरह चुप हो जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि असम में तीन बड़े कॉरपोरेट घरानों को कुल 98,400 बीघा जमीन सौंप दी गई है।

pc- newsonair.gov.in