Bada Mangal: आज हनुमान जी को लगाएं आप भी इन चीजों का भोग, दुख, दर्द और संकट होंगे आपके दूर

इंटरनेट डेस्क। हिंदू शास्त्रों में ज्येष्ठ मास के मंगलवार का विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने पड़ने वाले सभी मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। आज यानी 16 जून 2026 को ज्येष्ठ महीने का सातवां बड़ा मंगल है। हनुमान भक्तों के लिए यह दिन बेहद पुण्य प्राप्त करने वाला है। मान्यता है कि बड़े मंगल के दिन बजरंगबली की भक्ति करने से जीवन के सभी दुख, दर्द और संकट दूर हो जाते हैं।

बड़ा मंगल का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ मास के मंगलवार को ही भगवान राम की मुलाकात अपने सबसे बड़े भक्त हनुमान जी से हुई थी। एक अन्य मान्यता यह भी है कि इसी महीने के मंगलवार को भीम का घमंड तोड़ने के लिए हनुमान जी ने एक वृद्ध वानर का रूप धारण किया था, इसलिए इसे बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है। इस दिन व्रत रखने और हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करने से कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है।

कैसे करें पूजा?
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-स्वच्छ कपड़े (संभव हो तो लाल या पीले रंग के) पहनें.
घर के मंदिर में या हनुमान मंदिर जाकर बजरंगबली की मूर्ति के सामने घी या चमेली के तेल का दीपक जलाएं
हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है, इस दिन उन्हें विशेष रूप से नारंगी सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें।
हनुमान चालीसा, बजरंग बाण या सुंदरकांड का पाठ करें

बजरंगबली को लगाएं इन चीजों का भोग

बूंदी के लड्डू या कसार- हनुमान जी को बूंदी बेहद प्रिय है
तुलसी दल-बजरंगबली के भोग में तुलसी का पत्ता जरूर शामिल करें, इसके बिना उनका भोग अधूरा माना जाता है
बनारसी पान- पूजा के बाद हनुमान जी को मीठा पान (गुलकंद वाला) अर्पित करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं

pc- herzindagi.com