Beauty Tips: कोरियन जैसी खूबसूरती पाने के लिए अपना ये उपाय, मिलेगा फायदा
- byShiv
- 11 Apr, 2024

इंटरनेट डेस्क। आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में लोगों को सेहत के साथ ही त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बदलती जीवनशैली की वजह से कई त्वचा संबंधी समस्याएं हमें अपना शिकार बना लेती हैं। इस कारण लोगों को डलनेस, रिंकल्स, पिंपल्स, ब्लैक हेड्स और दाग-धब्बों जैसी समस्याओं का समाना करना पड़ जाता है। बहुत सारे स्किन प्रोडक्ट्स ट्राई करने के बावजूद हमेंं इन समस्याओं से छुटकारा नहीं मिल पाता है। आज हम आपको कोरियन जैसी क्लियर स्किन पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
फेस वाश करें
लोग सुबह किसी भी माइल्ड फेस क्रीम से हल्के हाथों से चेहरे को रब करने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इससे चहरे की गंदगी साफ हा जाएगी।
टोनर का करें उपयोग
अब आप चेहरे को सॉफ्ट टॉवल से थपथपा कर पोंछकर कॉटन बॉल से टोनर का उपयोग कर लें। इसका उपयोग करने से त्वचा का रंग हमेशा एक जैसा बना रहेगा।
एसेंस लगा लें आप
कोरियन ग्लासी स्किन केयर रूटीन में में एसेंस का उपयोग करना आम बात है। आप भी एसेंस का उपयोग कर लें। इससे त्वचा हाइड्रेट होती है। इसके बाद आपको चेहरे पर एंपाऊल लगाना होगा। आप इसे हाथों पर फैलाकर पूरे चेहरे पर लगा लें।
चेहने पर लगा लें सीरम
अब आपको चेहरे पर सीरम लगा लेना चाहिए। आप कोई भी एंटी-एजिंग सिरम का उपयेाग कर सकते हैं।
सनस्क्रीन का करें उपयोग
सिरम का उपयोग करने के बाद आप कोई भी मॉइश्चराइजर क्रीम चेहरे पर लगा लें। ऐसा करने से त्वचा की नमी बनी रहती हैं। आपको आज ही ये घरेलू उपाय कर लेना चाहिए।
PC: freepik