Bihar: नीतीश कुमार को मिलेगी Z-Plus सिक्योरिटी, बिहार सीएम के पद से देंगे इस्तीफा
- byShiv
- 02 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। वैसे वो जल्द ही सीएम पद से इस्तीफा देने वाले है। लेकिन उसके बाद भी नीतीश कुमार को जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिलेगी। बिहार सरकार के गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना में नीतीश कुमार के भविष्य में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे भी का जिक्र है।
नीतीश कुमार को फिलहाल मुख्यमंत्री होने के नाते एसएसजी की सुरक्षा मिलने वाली है। इस आदेश से यह भी स्पष्ट हो गया है कि नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। पुलिस महानिदेशक के नाम लिखे गए पत्र में कहा गया, बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट- 2000 के तहत नीतीश कुमार को सुरक्षा दी जाएगी।
नीतीश मौजूदा वक्त में राज्य सभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। अधिसूचना में कहा गया है कि नीतीश कुमार की सुरक्षा की समीक्षा के जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा देने का फैसला लिया गया है, गुजारिश है कि इन्हें राज्य सरकार के फैसले के आलोक में सुरक्षा प्रदान करने की कृपा की जाए।
pc- muslimmirror.com






