Congress: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस, जान ले कारण

इंटरनेट डेस्क। बजट सत्र के बीच में विपक्षी पार्टी कांग्रेस केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएगी। मीडिया रिपोटर्स की माने तो विपक्ष ने चौहान पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया है। यह जानकारी कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला और दिग्विजय सिंह ने दी हैं। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी है।

क्या कहा कांग्रेस ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ मोदी सरकार संसद में कहती है कि किसानों को लागत पर 50 प्रतिशत का मुनाफा देंगे लेकिन दूसरी तरफ स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को कूड़ेदान में डाल दिया है। कांग्रेस नेता ने ये भी कहा कि  मोदी सरकार सदन को गुमराह कर रही है क्योंकि सदन में भले ही किसानों को लागत पर 50 फीसदी मुनाफे की बात करती है लेकिन  सरकार ने 06 फरवरी 2015 को सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र देकर कहा कि किसान को लागत पर कभी भी 50 प्रतिशत मुनाफा नहीं दिया जा सकता है।

नेताओं ने लगाया आरोप
इस बीच कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उनकी सोच वास्तविकता में किसान विरोधी है। उन्होंने ये भी कहा कि कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का ट्रैक रिकॉर्ड रायसेन और मंदसौर में किसानों के खिलाफ दमनकारी रहा है। राज्यसभा सांसद और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश के कृषि मंत्री को झूठ बोलने की आदत है।

pc- chinimandi.com,aaj tak, the hindu