DA Hike: होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिला डीए का लाभ, अब मार्च की सैलेरी में दबाकर आएगा खातों में पैसा

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों और होली के त्योहार से पहले कंेद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दे दिया हैं। जी हां केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है और वो ये की केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूर कर लिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी के इजाफे को मंजूर किया हैं।

जानकारी के अनुसार सरकार के इस फैसले के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 50 फीसदी हो गया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2024 से लागू होगा और केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ी हुई सैलरी मार्च के अंत में बैंक अकाउंट में आ जाएगी। 

बता दें की ये फायदा केंद्र के लगरभग 48 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को होगा। वहीं पेंशनर्स की संख्या भी करीब  68 लाख है। ऐसे में केंद्र सरकार के फैसले का फायदा इन सभी लोगों को होगा। हालांकि डीए के बढ़ाए जाने का कारण लोकसभा चुनाव भी है। चुनावों से पहले कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी कर सरकार ने कर्मचारियों को साधने का काम किया है।

pc- telegraphindia.com