Dhanteras 2025: धनतेरस आज, जान ले पूजा से लेकर खरीदारी के सुबह शाम के शुभ मुहूर्त

इंटरनेट डेस्क। दीपावली के महापर्व की आज से शुरूआत हो चुकी हैं, पांच दिवसीय दीपोत्सव की आज से देशभर में धूम रहने वाली है। आज धनतेरस हैं और मान्यता है कि इस दिन भगवान धन्वंतरि का प्राकट्य हुआ था, जिसके कारण इसे धन्वंतरि जयंती भी कहा जाता है। धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम से भी जानते हैं। इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर, भगवान धन्वंतरि के साथ यम देवता की पूजा का विधान है।

आज क्या खरीदें
शास्त्रों के अनुसार, धनतेरस के दिन सोना-चांदी के अलावा गणेश-लक्ष्मी जी की मूर्ति, झाड़ू, धनिया, बर्तन, वस्त्र व अन्य नई चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन चांदी व पीतल से बनी चीजों को खरीदने से धन में तेरह गुना वृद्धि होती है। धनतेरस के दिन सुबह 08.50 बजे से खरीदारी का अमृत काल प्रारंभ होगा, जो कि सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। अमृत काल को खरीदारी के लिए शुभ व लाभकारी माना गया है।

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त 2025
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण त्रयोदशी 18 अक्टूबर, शनिवार को दोपहर 12.20 बजे प्रारंभ होगी, जिसका समापन 19 अक्टूबर, रविवार को दोपहर 01.52 मिनट पर होगा। धनतेरस पूजा का मुहूर्त शाम 07.16 बजे से रात 08.20 बजे तक रहेगा। 

धनतेरस खरीदारी के सुबह-शाम के शुभ मुहूर्त 
धनतेरस के दिन सोना-चांदी समेत अन्य चीजों की खरीदारी के लिए कई शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं। धनतेरस खरीदारी के सभी उत्तम समय-ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04.43 बजे से सुबह 05.33 बजे तक। प्रातः सन्ध्या- सुबह 05.08 बजे से सुबह 06.24 बजे तक। अमृत काल- सुबह 08.50 बजे से सुबह 10.33 बजे तक। अभिजित मुहूर्त सुबह 11.43 बजे से दोपहर 12.29 बजे तक। विजय मुहूर्त- दोपहर 02.00 बजे से दोपहर 02.46 बजे तक। गोधूलि मुहूर्त- शाम 05.48 बजे से शाम 06.14 बजे तक। 

धनतेरस पर खरीदारी के लिए शाम के शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ - उन्नति शाम 05.48 बजे से शाम 07.23 बजे तक।शुभ - उत्तम शाम 08.57 बजे से रात 10.32 बजे तक।अमृत - सर्वाेत्तम रात 10.32 बजे से देर रात 12.06 बजे तक।

pc- business-standard.com