Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ने दुनियाभर में किया 1680 करोड़ रुपये का कलेक्शन, जारी हैं 24वें दिन भी कमाई

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर डायरेक्टेड धुरंधर 2 की कमाई अभी भी जारी है। फिल्म ने कई भारतीय फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है और अब यह नंबर 1 बनने की ओर अग्रसर है।

102 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग करने वाली स्पाई थ्रिलर ने तीन दिनों में ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं यह फिल्म इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। बात करें 23 वें दिन की तो सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अब तक लगभग 5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

इसी के साथ फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 1053.16 करोड़ हो गया है, वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1260.82 करोड़ रुपये हो गया है। इंडिया नेट कलेक्शन के साथ-साथ फिल्म दुनियाभर में भी शानदार कलेक्शन कर रही है। रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर ने अब तक दुनियाभर में 1680 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

pc- india tv hindi