ENG vs IND: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला T-20 मुकाबला आज, वैभव सूर्यवंशी का हो सकता हैं डेब्यू
- byShiv
- 01 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज आज से शुरू होने जा रही है। आयरलैंड से मिली करारी हार के बाद भारत आज फिर से मैदान पर उतरेगा। अगर आप भी इंग्लैंड और भारत के बीच मुकाबला देखना चाहते हैं तो आपको रात में जागना होगा। जी हां पहला मैच चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में होगा। मुकाबला रात 10 बजे से शुरू होगा।
भारतीय समय के अनुसार भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 रात में 10 बजे से शुरू होगा। टी20 मुकाबला 3 से 4 घंटे तक चलता है। लिहाजा 10 बजे शुरू होने वाला मैच रात में 1 से 2 बजे के बीच समाप्त होगा। हालांकि दूसरा टी20 भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा।
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की उम्मीद
मैच के जरिए वैभव सूर्यवंशी के अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू की उम्मीद होगी। इससे पहले आयरलैंड दौरे पर खेली गई 2 मैचों की टी20 सीरीज में भी वैभव टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल सका। अब इंग्लैंड दौरे पर वैभव के अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू की उम्मीद की जा रही है।
PC- cricinfo.com






