EPFO: 5 लाख रुपये तक का पीएफ क्लेम कर सकेंगे ऑटो सेटलमेंट, जाने कितने दिन में आ जाएगा पैसा
- byShiv
- 04 Jul, 2026
इंटरेनट डेस्क। आप जॉब करते हैं तो आपका पीएफ कटता होगा और जितना पीएफ आपका कटता हैं उतना ही पैसा आपके पीएफ अकाउंट में कंपनी भी जमा करवाती है। इससे आपके पास एक फंड इकट्टा हो जाता हैं जो जरूरत के समय आप काम ले सकते है। ऐसे में अब ईपीएफओं ने पीएफ क्लेम प्रक्रिया को पहले के मुकाबले ज्यादा तेज और आसान बनाने के लिए नया फ्रेमवर्क लागू किया है।
क्या हो रहा बदलाव
इस नए बदलाव का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब पात्र सदस्य 5 लाख रुपये तक का पीएफ क्लेम ऑटो सेटलमेंट के जरिए आसानी से कर सकेंगे। ऐसे में अगर आपके पास सभी जरूरी डॉक्यूमेंट और केवाईसी पूरी है, तो आप क्लेम का सेटलमेंट सिर्फ 3 दिन में कर सकते हैं। बीते कुछ सालों में इस बदलाव को पीएफ क्लेम प्रक्रिया में किया गया सबसे बड़ा सुधार माना जा रहा है।
ऑटो सेटलमेंट की सीमा बढ़कर 5 लाख रुपये
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ईपीएफओ ने ऑटो सेटलमेंट की लिमिट 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी है। इससे ज्यादा संख्या में सदस्य एडवांस पीएफ निकासी का फायदा बिना किसी मैनुअल हस्तक्षेप के उठाया सकते हैं। नए नियमों के तहत अगर आपका यूएन सक्रिय है, आधार लिंक है और केवाईसी पूरी है तो आप पीएफ क्लेम महज तीन दिन के भीतर निपटा सकते हैं। हालांकि, जिन मामलों में ज्यादा वेरिफिकेशन या डॉक्यूमेंट के सत्यापन की जरूरत होगी उनमें ज्यादा समय लग सकता है।
PC- newsbytesapp.com






