Expensive Mango: रामलला को लगा सबसे महंगे आम का भोग, एक आम की कीमत उड़ा देगी आपके होश, खरीद सकते हैं एक बाइक या छोटी कार

इंटरनेट डेस्क। अयोध्या में पहली बार दुनिया का सबसे महंगा आम, जापानी मियाज़ाकी, भगवान राम को चढ़ाया गया है। इस आम को सूर्य का अंडा के नाम से भी जाना जाता है। यह दुर्लभ आम अयोध्या के ही एक स्थानीय किसान ने उगाया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 2.5 लाख से 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के बीच बताई जा रही है। अनुमान है कि इसके एक फल की कीमत करीब 1 लाख रुपये होती है, जो इसे दुनिया की सबसे महंगी आम की किस्मों में से एक बनाता है। 

सोमवार को स्थानीय परंपराओं के अनुसार, इस फल को तुलसी दल के साथ भगवान को अर्पित किया गया। इस मियाज़ाकी आम को किसान ओमप्रकाश सिंह ने उगाया है। उन्होंने करीब दो साल पहले यह देखने के लिए पेड़ लगाया था कि क्या यह अयोध्या की जलवायु में पनप सकता है। सिंह के मुताबिक, पेड़ यहां के माहौल में सफलतापूर्वक ढल गया और इस सीजन में लगभग एक दर्जन फल दिए।

क्या हैं इसमें खास
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मियाज़ाकी आम अपनी असाधारण मिठास, हाई फाइबर और पोषक तत्वों के लिए जाना जाता है। यह जापान का बहुत मशहूर आम है जिसे मियाज़ाकी कहते हैं। यह दुनिया का सबसे महंगा आम है। यह दूसरी किस्मों से कहीं ज़्यादा मीठा होता है, इसमें फाइबर भरपूर होता है और यह विटामिन से भी भरा होता है।

pc- jansatta, jagran