FIFA World Cup 2026: कनाडा ने चोट के बावजूद अल्फोंसो डेविस को बनाया टीम का कप्तान, खेलेंगे फीफा वर्ल्ड कप

इंटरनेट डेस्क। 11 जून से अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की सह मेजबानी में शुरू होने जा रहे फीफा फुटबॉल विश्व कप के लिए भी कनाडा ने अपनी टीम की घोषणा कर दी। इस टीम में चोट के बावजूद अल्फोंसो डेविस को शामिल कर कप्तान बनाया गया है। 

हालांकि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वह टीम के पहले मैच के लिए तैयार हो पाएंगे या नहीं। बायर्न म्यूनिख के लिए खेलने वाले डिफेंडर अल्फोंसो को इस महीने की शुरुआत में चैंपियंस लीग सेमीफाइनल में पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) के विरुद्ध चोट लग गई थी। 

जानकारी के अनुसार कोच जेसी मार्श ने इस सप्ताह की शुरुआत में टीम के 32 खिलाड़ियों वाले ट्रेनिंग कैंप में अल्फोंसो को भी शामिल किया था, लेकिन वह तुरंत टीम से नहीं जुड़े। इसके बजाय वह अपनी रिकवरी जारी रखने के लिए जर्मनी में ही रहे। टीम में जुवेंटस के फारवर्ड जोनाथन डेविड, साउथैंप्टन के फारवर्ड साइल लारिन और विलारियल के मिडफील्डर ताजोन बुकानन भी टीम में शामिल हैं। 

pc- transfermarkt.co.in