इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 का एक अहम मुकाबला अर्जेंटीना और अल्जीरिया के बीच कैनसस सिटी स्टेडियम में खेला गया। जहां अर्जेंटीना के स्टार फॉरवर्ड खिलाड़ी लियोनल मेसी ने शुरुआती मौकों पर ही गोल दागते हुए इतिहास रच दिया। जानकारी के अनुसार वह टूर्नामेंट के पांच अलग-अलग संस्करणों में गोल दागने वाले संयुक्त रूप से पहले फुटबॉलर बन गए हैं। खास मामले में उन्होंने किसी और को नहीं बल्कि अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बराबरी की है।
यहीं नहीं अल्जीरिया के खिलाफ आज मैदान में उतरते ही मेसी ने एक और उपलब्धि हासिल की। वह अर्जेंटीना की तरफ से इंटरनेशनल लेवल पर 200 मैच खेलने वाले पहले फुटबॉलर बन गए हैं।
कुल तीन फुटबॉलरों ने इंटरनेशनल लेवल पर 200 या 200 से अधिक मुकाबले खेले हैं। जिसमें क्रिस्टियानो रोनाल्डो और बदर अल-मुतावा के अलावा अब लियोनल मेसी का नाम शामिल है।
इंटरनेशनल लेवल पर 200 या 200 से अधिक फुटबॉल मैच खेलने वाले फुटबॉलर
228 मैच - क्रिस्टियानो रोनाल्डो - पुर्तगाल
202 मैच - बदर अल-मुतावा - कुवैत
200 मैच - लियोनल मेसी - अर्जेंटीना
pc- olympics.com






