FIFA World Cup 2026: ओपनिंग मैच से पहले ही जापान टीम को बड़ा झटका, कप्तान ने कर दी संन्यास की घोषणा

इंटरेनट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप की शुरूआत हो चुकी हैं और अब तक कई टीमें आमने सामने भी हो चुकी है। लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर हैं और वो ये की फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जापान की फुटबॉल टीम को अपने ओपनिंग मुकाबले से पहले एक बड़ा झटका लगा है। जापान टीम के कप्तान, वातारू एंडो ने पैर की चोट के चलते टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। इतना ही नहीं  33 वर्षीय मिडफील्डर वातारू एंडो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की भी घोषणा कर दी है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो जापान के नेशनल टीम डायरेक्टर मासाकुनी यामामोटो ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने मीडिया को बताया कि एंडो अपनी चोट से पूरी तरह उबर नहीं सके और इस कारण वर्ल्ड कप 2026 में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। जापान को फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 14 जून को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच की शुरुआत करनी है।

वातारू एंडो जापान की टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। वातारू एंडो ने पूरे वर्ल्ड कप क्वालिफाइंग अभियान में टीम की कप्तानी की थी। साथ ही मिडफील्ड में एंडो की भूमिका बेहद अहम रही।

pc- deccanchronicle.com