Health Tips: आपका भी नहीं होता हैं पेट साफ तो फिर आजमाएं ये घरेलू उपचार, मिलेगा फायदा
- byShiv
- 01 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की आज के समय के खान पान और लाइफस्टायल के कारण लोगों को कई तरह की परेशानियां होती हैं और उनमे से ही एक हैं पेट साफ न होने की बीमारी। आज आपको बताएंगे कि आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से पेट साफ न होने की समस्या को कैसे दूर कर सकते हैं।
अजवाइन और सौंफ
आपको 1 चम्मच अजवाइन और 1 चम्मच सौंफ को 2 कप पानी में भिगोकर रात भर के लिए छोड़ देना है। अगली सुबह आपको इस पानी को अच्छे से बॉइल करना और फिर छानकर पी जाना है। इस घरेलू नुस्खे की मदद से आपका पेट आसानी से साफ होने लगेगा।
हींग
हींग आपके पेट की सेहत को काफी हद तक सुधार सकती है। सबसे पहले आपको एक पैन में एक गिलास पानी डालकर इसे गर्म कर लेना है। अब इस पानी को गिलास में निकाल लीजिए। पानी में एक चुटकी हींग को अच्छी तरह घोल लीजिए और फिर पी जाइए। यह आपके लिए काम की चीज है।
pc- ndtv.in






