Health Tips: जान ले आप भी ग्रीन टी पीने का सही समय, नहीं तो फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान

इंटरनेट डेस्क। हेल्थ के लिए ग्रीन टी का उपयोग बहुत ही बढ़िया बताया गया है। ऐसे में आप भी अगर ग्रीन टी का सेवन करते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए बड़े ही काम की चीज है। वैसे लोग इसका सेवन अपने मन के मुताबिक कभी भी कर लेते है। लेकिन आज हम आपको बता रहे है की आपको किस समय ग्रीन टी पीने का फायदा ज्यादा होगा। तो चले जानते है।  

सुबह ग्रीन टी पीने के फायदे 
आप अगर सुबह खाली पेट ग्रीन टी पी सकते हैं तो यह बहुत फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें कैटेचिन, जो एक नैचुरल पॉलीफेनोलिक फाइटोकेमिकल्स है वो बहुत की काम का होता है। इसमें कोई ऐसा तत्व नहीं होता, जिसे खाली पेट पीने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

शाम को नहीं पीए ग्रीन टी
इसके साथ ही अगर आप शाम के समय ग्रीन टी पीते हैं तो यह सही नहीं, क्योंकि इसमें कैफीन होता है। जिससे आपकी नींद डिस्टर्ब हो सकती है। नींद में कमी या किसी तरह की परेशानी आ सकती है।

pc-patrika