Lifestyle
Health Tips: वेट कम करने के लिए आप कर सकते हैं जीरे के पानी का सेवन, मिलते हैं गजब के फायदे
- byShiv
- 05 Sep, 2025

इंटरनेट डेस्क। लोगों को बढ़ता वेट उनके लिए परेशानी बनता जा रहा है। इस बढ़ते वेट को कम करने के लिए लोग कई तरह के काम करते है। चाहे फिर जिम जाना हो डाइट और कई तरह के सप्लीमेंट्स का सहारा लेना हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नेचुरल उपाय सबसे ज्यादा असरदार साबित होते हैं और इन्हीं में से एक है जीरे का पानी। तो जानते हैं कैसे वेट कम कर सकता है।
मेटाबॉलिज्म बढ़ता हैं
जीरे का पानी शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज करता हैं, जब मेटाबॉलिज्म सही तरह से काम करता है तो फैट बर्न तेजी से होता है और वजन घटाने में आसानी होती है।
भूख पर करता है कंट्रोल
जीरे का पानी पीने से लंबे समय तक पेट भरा हुआ लगता है। इससे अनावश्यक स्नैकिंग और ओवरईटिंग से बचा जा सकता है, जो वेट कम करने के लिए जरूरी होता है।
pc- moneycontrol.com