Health Tips: आप भी चबाए सब्जी में डाले जाने वाले ये करी पत्ते, सेहत को देेते हैं बड़ा फायदा
- byShiv
- 16 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की बहुत से लोगों के घरों में मीठी नीम के पत्ते मिल जाते हैं, जिन्हें करी पत्ता भी कहा जाता है। इनका इस्तेमाल ना सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है। करी पत्तो का उपयोग आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों में भी सदियों से किया जा रहा है। सुबह खाली पेट इन्हें चबाने से बहुत फायदे मिलते है।
बॉडी डिटॉक्स में
करी पत्ते फाइबर और एल्कलॉइड्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने और अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद करते हैं, इन्हें रोज सुबह खाने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और वजन कम होता है।
डायबिटीज में
डायबिटीज या प्रीडायबिटीज वाले लोगों के लिए करी पत्ते किसी औषधि से कम नहीं हैं। ये ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करते हैं, सुबह-सुबह इन्हें चबाने से पूरे दिन शुगर कंट्रोल रहता है।
pc- ndtv india






