Holi 2026: जयपुर में धुलंडी पर मेट्रो रहेगी सुबह 5.20 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक बंद, जान ले उसके बाद सफर के नियम
- byShiv
- 03 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में 3 मार्च को धुलंडी का त्योहार मनाया जाएगा। जयपुर में धुलंडी पर शहरवासी मेट्रो में सफर का मजा ले सकते हैं लेकिन कुछ नियमों का पालन जरूरी है। मेट्रो प्रशासन ने त्योहार को ध्यान में रखते हुए सेवाओं में बदलाव किया है ताकि लोग सुरक्षित और आराम से यात्रा करें
धुलंडी पर मेट्रो का समय बदलाव
3 मार्च को धुलंडी के दिन मेट्रो सेवाएं सुबह 5.20 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक बंद रहेंगी। इसके बाद दोपहर 2.10 बजे से रात 10.21 बजे तक ट्रेनें लगातार चलेंगी। यह व्यवस्था शहरवासियों की सुविधा के लिए की गई है ताकि होली की मस्ती में कोई असुविधा न हो।
मेट्रो में रंगबाजी पर सख्ती
मेट्रो प्रशासन ने अपील की है कि लोग दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मेट्रो सफर का आनंद लें लेकिन परिसर प्लेटफॉर्म या ट्रेन में रंग खेलना गुलाल फेंकना या हुड़दंग मचाना पूरी तरह मना है। रंग पानी से भरी पिचकारी गुब्बारे या बोतलें ले जाना प्रतिबंधित रहेगा. रंग से सने कपड़ों से मेट्रो को गंदा करने पर भी रोक है, नशे की हालत में प्रवेश वर्जित होगा।
pc- hindustan





