ऐसा हुआ तो टूट सकता है Narendra Modi का तीसरी बार पीएम बनने का सपना, किंगमेकर की भूमिका आ गए हैं ये दो नेता

इंटरनेट डेस्क। इस बार के लोकसभा चुनाव में किसी भी एक दल को बहुमत नहीं मिला है। भारतीय जनता पार्टी को सर्वाधिक 240 सीटों पर जीत मिली है। भाजपा इस बहुमत से 32 सीटें दूर रह गई हैं। बहुमत का आंकड़ा 272 का है। हालांकि इस बार भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को बहुमत मिला है। एनडीए को मिले बहुमत के दम पर नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार पीएम बनने की तैयारी कर रहे हैं। 

इंडिया गंठबंधन को भी मिली है 233 सीटों पर जीत 
इंडिया गंठबंधन को भी 233 सीटों पर जीत मिली है। इंडिया गंठबंधन ने भी सरकार बनाने का प्रयास शुरू किया है। इसी के तहत तो  कांग्रेस ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं को अपने पक्ष में करने के लिए चतुराई से प्रयास किया। नीतीश कुमार की जेडीयू ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की है। नीतीश कुमार और एकनाथ शिंदे सहित कुछ पूर्व सहयोगियों को अपने पाले में शामिल करने की संभावना खुल गई है।

टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को भी इंडिया गठबंधन ने भेजा है प्रस्ताव 
खबरों की मानें तो इंडिया गठबंधन की ओर से कथित तौर पर टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को भी इस संबंध में प्रस्ताव भेजा गया है। टीडीपी को इस बार के लोकसभा चुनाव में 16 सीटों पर जीत मिली है। अब चंद्रबाबू नायडू और नीतिश कुमार के पास कुल मिलाकर 28 लोकसभा सीटें हैं। ऐसे में ये दोनों ही नेता किंगमेकर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। 

दोनों नेता मिलकर खेला सकते हैं। अगर ये दोनों नेता मिलकर इंडिया गंठबंधन को समर्थन दे देते हैं तो नरेन्द्र मोदी का लगातार तीसरी बार पीएम बनने का सपना टूट सकता है। इंडिया गठबंधन इनके साथ ही अन्य निर्दलीय सांसदों की मदद से सरकार बना सकता है।

कांग्रेस को मिली है इतनी सीटों पर जीत
लोकचुनाव में इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस को 99 और समाजवादी पार्टी को 37 सीटों पर जीत मिली है। वहीं ममता बनर्जी की टीएमसी को 29 सीटों पर जीत मिली है।

PC: ndtv, aajtak, tv9hindi, aajtak,  abplive.