ind vs eng: एक छक्का लगाते ही ऋषभ पंत तोड़ देंगे विरेंद्र सहवाग का ये बड़ा रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले जा रहे टेस्ट में ऋषभ पंत ने 75 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली। जब वह 37 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब क्रिस वोक्स की गेंद उनके पैर पर लगी थी। वहीं अगर वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं और एक छक्का भी लगाते हैं, तो वह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

जी हां पंत फिर 93 साल के भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनेंगे। दरअसल, दो छक्के लगाते ही पंत ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा और वीरेंद्र सहवाग की बराबरी की। अब सहवाग के साथ पंत के नाम संयुक्त रूप से भारत की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है।

दोनों के नाम 90-90 छक्के हैं। एक छक्का लगाते ही पंत सहवाग को पीछे छोड़ टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ छह ही बल्लेबाजों ने 91 या इससे ज्यादा छक्के लगाए हैं। पंत सातवें बल्लेबाज बन जाएंगे। हालांकि, वह 93 साल के भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 91 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन जाएंगे।

pc- etv bharat