ind VS nz: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज का शेड्यूल किया जारी, भारतीय टीम जाएगी दौरे पर
- byShiv
- 03 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अक्टूबर में टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इसके लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ अपने ऐतिहासिक घरेलू सीरीज का ऐलान कर दिया है, इस साल के अंत में भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां उसके पांच टी20, पांच वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।
मल्टी फॉर्मेट सीरीज के ये 12 मुकाबले पांच अलग-अलग वेन्यू पर आयोजित की जाएगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम पहली बार भारतीय टीम के साथ अपने घर में एक साथ अलग-अलग फॉर्मेट में 12 मैच खेलेगी।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी और ये 1 दिसंबर तक चलेगी। भारत के खिलाफ सीरीज के अलावा कीवी टीम ने श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज की भी घोषणा की है। न्यूजीलैंड जनवरी के अंत और फरवरी की शुरुआत में घरेलू सीजन का अंत करेगी। उसके बाद टीम दिसंबर और जनवरी की शुरुआत में चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी।
pc- astrosage.com






