India-UAE: यूएई के राष्ट्रपति नाहयान आज से भारत के दौरे पर, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, कई मुद्दों पर होगी चर्चा
- byShiv
- 19 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत दौर पर आ रहे है। नाहयान 19 जनवरी को को भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। उन्हें भारत के प्रधानमंत्री की तरफ से आमंत्रित किया गया है, दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष एक दूसरे से मुलाकात भी करेंगे। यूएई के राष्ट्रपति का यह दौरा ऐसे वक्त हो रहा है, जब सऊदी अरब से तनाव चल रहा है।

तीसरी बार आ रहे भारत दौरे पर
खबरों की माने तो यूएई के राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद से उनकी यह तीसरी आधिकारिक यात्रा है। पिछले 10 सालों में वह भारत चार बार आ चुके हैं। उनकी यह पांचवी यात्रा है। यह यात्राएं दोनों देशों के बीच मजबूती को दर्शाते हैं। इससे पहले सितंबर 2025 में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख खालिद बिन जायद अल नाहयान और अप्रैल 2025 में यूएई के उप प्रधानमंत्री प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अलद मकतूम भारत दौरे पर आए थे।

कई मुद्दों पर होगी बात
यूएई के राष्ट्रपति की यह यात्रा दोनों देश भारत-यूएई की व्यापक रणनीतिक साझेदारी के लिए नए रास्ते तलाशने के लिए एक अवसर है। साथ ही आपसी हित वाले क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों के आदान प्रदान को भी सक्षम बनाएगा। दोनों देशों के बीच इस मामले को लेकर उच्च स्तरीय सहमति भी है। भारत और यूएई के बीच हाल के दिनों में संबंध और मजबूत हुए हैं।
pc- aaj tak,jagran, reuters.com





