IPL 2026: केकेआर को तगड़ा झटका, आईपीएल शुरू होने से पहले ही हुए बाहर

इंटरनेट डेस्क। कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम आईपीएल 2026 में चौथी बार टूर्नामेंट जीतने के इरादे से खेलेगी। 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल के इस 19वें सीजन से पहले टीम को तगड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा आईपीएल 2026 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

जानकारी के अनुसार हर्षित टी20 वर्ल्ड कप से पहले एक वार्म-अप मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और तब से ही वह मैदान से बाहर हैं। केकेआर की टीम आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से करेगी।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से कहा, ‘एक बड़े झटके के रूप में हर्षित राणा इंडियन प्रीमियर लीग के आने वाले सीजन से बाहर हो गए हैं। वह टी20 वर्ल्ड कप से पहले एक वार्म-अप मैच के दौरान चोटिल हो गए थे।

pc- agniban.com