Sports
IPL 2026: रविंद्र जडेजा के नाम दर्ज हुई ये खास उपलब्धि, यह कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय
- byShiv
- 11 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने इस मुकाबले में खास मुकाम हासिल कर लिया है। रविंद्र जडेजा ने इस मुकाबले में टी20 क्रिकेट में अपने 4 हजार रन पूरे किए।
जडेजा इसके साथ ही टी20 क्रिकेट में 4 हजार रन और 200 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। जडेजा से पहले यह कारनामा सिर्फ हार्दिक पंड्या ही कर सके हैं।
जडेजा ओवरऑल यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के 25वें खिलाड़ी हैं। जडेजा ने इस मैच में गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2 ओवर के स्पेल में सिर्फ 14 रन खर्च किए और रोमारियो शेफर्ड का बड़ा विकेट अपने नाम किया।
pc- sportsyaari.com






