IPL 2026: RCB ने लगातार दूसरी बार जीता आईपीएल का खिताब, इनामी राशि सुन उड़ जाएंगे आपके...
- byShiv
- 01 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन और गेंदबाजों की मेहनत ने एक बार फिर से आरसीबी आईपीएल चैंपियन बना दिया है। इस मैच में विराट कोहली की (नाबाद 75 रन) की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से शिकस्त दी और आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम किया। ये आरबीसी का लगातार दूसरा आईपीएल खिताब है।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बैटिंग करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन ही बना सकी। 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया। आरसीबी ने 18 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया। विराट कोहली ने 42 गेंदों पर 75 रन की तूफानी पारी खेली।
आईपीएल 2026 की खिताबी जीत से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मालामाल हो गई है। आईपीएल 2026 में बीसीसीआई ने कुल 46.5 करोड़ रुपए से ज्यादा का पुरस्कार दिया। विजेता टीम आरसीबी को आईपीएल ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपए की इनामी राशि बीसीसीआई ने दी। उपविजेता टीम गुजरात टाइटंस को 13 करोड़ रुपए की राशि इनामी राशि दी गई।
pc- espncricinfo.com






