Iran War:अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, मध्यस्थत देश ने भेजा था प्रस्ताव
- byShiv
- 04 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के बीच से बड़ी खबर यह आई हैं कि ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर के प्रस्ताव को औपचारिक रूप से ठुकरा दिया है। न्यूज एजेंसी अल जजीरा ने यह जानकारी अर्ध-सरकारी फार्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्टों के हवाले से दी है। जानकारी के अनुसार यह कूटनीतिक प्रस्ताव बुधवार को मध्यस्थता देश के जरिए भेजा गया था। हालांकि न्यूज एजेंसी ने उस खास देश का नाम नहीं बताया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इन कूटनीतिक कोशिशों की नाकामी के साथ ही, सैन्य टकराव में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेना ने ईरान के ऊपर गिराए गए एक अमेरिकी लड़ाकू विमान के चालक दल के एक सदस्य को सफलतापूर्वक बचा लिया है।
जानकारी के अनुसार एक अमेरिकी सूत्र द्वारा दी गई तकनीकी जानकारी से पुष्टि हुई कि गिराया गया विमान एफ-15 ई स्ट्राइक ईगल लड़ाकू विमान था। यह खास मॉडल एक दोहरी भूमिका वाला विमान है, जिसे हवा से हवा और हवा से ज़मीन पर मार करने वाले, दोनों तरह के मिशन पूरे करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
pc- time.com






