job news 2026: मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर निकली हैं भर्ती, कर सकते हैं आप भी आवेदन

इंटरनेट डेस्क। आपको नौकरी करनी हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां  कोल इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 21 जुलाई तक किया जा सकता है। अगर आपने अभी तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया तो अभी जाकर अप्लाई कर दें। कोल इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी के कुल 660 पदों पर भर्ती की जाएगी।
पदों की संख्या-  कुल 660 पद
पदों के नाम- मैनेजमेंट ट्रेनी
आयु सीमा- उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।  
आवेदन करने की आखिरी तारीख- 21 जुलाई, 2026
आवेदन- ऑनलाइन
सैलेरी- पदों के अनुसार
ज्यादा जानकारी के लिए आप वेबसाइट www.coalindia.in देख सकते हैं

pc- indiatoday.in