Jokes: एक आदमी एक लड़के से पूछता है कि तुम्हारा इस लड़के से क्या रिश्ता है ?? इस पर लड़के ने कहा... पढ़ें आगे
- byvarsha
- 01 Jul, 2026
Joke 1:
एक आदमी एक लड़के से पूछता है की
तुम्हारा इस लड़के से क्या रिश्ता है ??
लड़का : अंकल जी हमारा बहुत दूर का रिश्ता है....
अंकल : फिर भी तुम दोनों का क्या रिश्ता है ?
लड़का : अंकल जी, वो मेरा सगा भाई है....
अंकल : तो तुम इसे दूर का रिश्ता क्यों बता रहे हो भाई ?
लड़का : क्योंकि मेरे और इसके बीच में
6 भाई और भी तो है !!
Joke 2:
सोनू : तुम्हारी भैंस की एक आँख तो खराब है,
फिर तुम इसके हजार रूपये
क्यों मांग रहे हो?
मोनू : तुम्हे दूध के लिए भैंस चाहिए या फिर
नैन-मटक्का करने के लिए !!

Joke 3:
संता रात को बंता से मिलने गया….
संता ने जैसे ही दरवाजा खटखटाया
बंता :- कौन है ?
संता :- मैं हूँ।
बंता :- मैं कौन ?
संता :- अरे उल्लू का पटठा, तू बंता और कौन।
Joke 4:
संता बजार जा रहा था…..
उसे अचानक जोर से सुसु लगी….
एक दीवार पे लिखा था….
यहां कुत्ते ही सुसु करते हैं।
संता ने वहीं सुसु कर दिया और खिलखिलाते हुए बोला
देखा इसे कहते है दिमाग, सुसु मैने किया और नाम कुत्ते का लगेगा

Joke 5:
संता बंता एक ढाबे पे खाना खाने गए….
वहां एक नेपाली खाना बना रहा था….
संता :– तुम अमेरिकन हो क्या ?
नेपाली :– नही मैं नेपाली हूँ ।
संता :– नहीं तुम अमेरिकन हो।
नेपाली :– नही मैं नेपाली हूँ ।
संता :– नहीं तुम अमेरिकन हो।
नेपाली :– अच्छा बाबा, अमेरिकन हूँ।
संता :– पर लगते तो नेपाली हो।






