Jokes: मां- कहां से आ रहा है? लड़का- कैबरे डांस देखने गया था, मां- हे भगवान! तूने कोई ऐसी चीज तो नहीं देखी जो तुझे नहीं देखनी चाहिए थी? लड़का- हां मैंने देखी थी.. पढ़ें आगे..
- byvarsha
- 19 Jun, 2025

Joke 1:
मां- कहां से आ रहा है?
लड़का- कैबरे डांस देखने गया था
मां- हे भगवान! तूने कोई ऐसी चीज तो नहीं देखी जो तुझे
नहीं देखनी चाहिए थी?
लड़का- हां मैंने देखी थी
मां- क्या देखा?
लड़का- पापा!!
Joke 2:
लड़की को देखने आई हिंदी प्रेमी उसकी होने वाली सास बोलती है…
सास- मैं हिंदी सुनकर ही ये तय करूंगी कि तुम मेरी बहु बनने
लायक हो या नहीं. तुम्हारी शैक्षणिक योग्यता क्या है??
लड़की- नेत्र नेत्र चाय
सास- क्या मतलब?
लड़की- आईआई टी…!!
सास कोमा में है…

Joke 3:
पांडेजी को दस्त लग गए. डॉक्टर ने कहा
नींबू का इस्तेमाल करो.
दो दिन बाद….
डॉक्टर- अब दस्त कैसे हैं?
पांडेजी- नींबू हटाते ही फिर शुरू हो जाते हैं
Joke 4:
पत्नी ने पति को ऑफिस फोन किया…
पति- जल्दी बोलो, मैं बहुत बिजी हूं
पत्नी- एक अच्छी खबर है और एक बुरी खबर है
पति- सिर्फ अच्छी खबर सुना दो…बुरी खबर सुनने का टाइम नहीं है
पत्नी- ठीक है, अच्छी खबर यह है कि हमारी नई गाड़ी के
एयरबैग बिल्कुल सही से काम करते हैं
पति बेहोश…

Joke 5:
लड़की- स्टेशन तक के कितने पैसे लोगे?
रिक्शावाला- मैडम बीस रुपए
लड़की(हैरान सा मुंह बनाते हुए)- स्टेशन के बीस रुपए?
रिक्शावाला- हां मैडम, स्टेशन पूरा दो किलोमीटर है यहां से
लड़की(हाथ से इशारा करते हुए)- ये तो रहा स्टेशन
रिक्शावाला लड़की का हाथ को पीछे खींचते हुए…
रिक्शावाला- मैडम हाथ पीछे कर लो कहीं
रेल के नीचे ना आ जाये