Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के जेल जाते ही शुरू हुई राजनीति, आतिशी ने लगा दिया ये आरोप
- byShiv
- 04 Jun, 2024

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 21 दिन की जमानत के बाद फिर से जेल पहुंच चुके है। इसके पहले ईडी ने उन्हें दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार किया था। लेकिन चुनाव में प्रचार प्रसार के लिए उन्होंने जमानत देने की मांग की थी और ऐसे में उन्हें 21 दिनों की पैरोल मिली थी, अब वो 2 जून को फिर से तिहाड़ जेल में पहुंच चुके है। ऐसे में केजरीवाल के जेल जाने के कुछ ही घंटे बाद यानी आज उनको लेकर एक बार फिर से राजनीति शुरू हो गई है।
क्या कहा आतिशी ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी मार्लेना ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में प्रताड़ित किया जा रहा है, आतिशी ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर यह आरोप लगाया है। आतिशी ने एक्स पर लिखा, सुप्रीम कोर्ट द्वारा 21 दिन की जमानत खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजीराल ने सरेंडर किया, लेकिन उन्हें 48 डिग्री तापमान में एक छोटी सी काल कोठरी में रखा गया है, जहां कूलर तक तक नहीं है, जो कैदियों को भी उपलब्ध है। मोदी और एलजी साहब की क्रूरता की कोई सीमा नहीं है।
2 जून को किया था सरेंडर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अरविंद केजरीवाल ने 2 जून की शाम 5 बजे तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। सरेंडर करने से पहले वह पार्टी कार्यकर्ता, नेता और शुभचिंतकों से मिले थे। उन्होंने जाने से पहले कार्यकर्ताओं को एक संदेश देते हुए कहा था, ‘मैं देश बचाने के लिए जेल जा रहा हूं. मुझे नहीं पता कब वापस आऊंगा। वहां मेरे साथ क्या-क्या होगा।
pc- aaj tak