Lok Sabha Elections 2024: चुनावों के बीच हरियाणा में भाजपा सरकार को झटका, 3 निर्दलीय विधायकों ने समर्थन लिया वापस
- byShiv
- 08 May, 2024

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और इन चुनावों के बीच में प्रचार प्रसार चलता ही रहता और मतदान भी हो रहा है। ऐसे में हरियाणा में भी लोकसभा चुनावों ने अब जोर पकड़ लिया है। लेकिन यहां भाजपा को झटका लग चुका है। अब जो भाजपा दूसरे को झटके देते आ रही हैं इस बार बीच चुनावों में 3 निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को झटका दे दिया है। जी हां दो महीने पहले ही प्रदेश में भाजपा सरकार ने विधानसभा में बहुमत पेश किया था।
ऐसे में अब तक भाजपा सरकार को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायकों ने अपना समर्थन वापस ले लिया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो दादरी से विधायक सोमबीर सांगवान, पुंडरी से रणधीर गोलन और नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर ने अब कांग्रेस को समर्थन दे दिया है। इस खबर के आते ही हरियाणा की राजनीति में हो हल्ला हो गया है।
वैसे बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास वर्तमान में बहुमत का आंकड़ा नहीं है। मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायकों ने राज्य की बीजेपी सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। इसके कारण प्रदेश का राजनीतिक समीकरण बिगड़ गया है। बता दें कि प्रदेश की 90 विधानसभा में बीजेपी बहुमत के आंकड़े से 2 सीट पीछे है। हालांकि फिर भी नायब सिंह सैनी की सरकार को कोई खतरा नहीं है। ऐसा इसलिए की बीजेपी को ऐसी उम्मीद है कि जेजेपी के बागी विधायक सरकार को अपना समर्थन दे सकते हैं।
pc- india.com