Maharashtra: ढोंगी बाबा अशोक खरात और डिप्टी सीएम शिंदे के बीच 17 बार फोन पर बात होने का दावा, कुछ भाजपा नेताओं के नाम भी....
- byShiv
- 04 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र और देश में अभी सबसे ज्यादा कोई चर्चा में बना हुआ हैं तो वो हैं दुष्कर्म आरोपी ढोंगी बाबा अशोक खरात, इस बाबा ने कई महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाया हैं, इसके साथ ही एक बड़ी बात सामने आई हैं वो ये कि सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने दावा किया कि महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और दुष्कर्म के आरोपित ढोंगी बाबा अशोक खरात के बीच फोन पर लगभग 17 बार बातचीत हुई थी।

जाने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दमानिया ने एक मराठी समाचार चैनल से बातचीत में यह भी दावा किया कि भाजपा और राकांपा के कुछ नेताओं ने भी विगत माह गिरफ्तार किए गए खरात से फोन पर बातचीत की थी। इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के मंत्री उदय सामंत ने कहा कि किसी व्यक्ति को फोन करना कोई अपराध नहीं है। उदय सामंत एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता हैं।

दमानिया ने किया ये दावा
मीडिया रिपोटर्स के अनुसार दमानिया ने दावा किया कि उन्हें खरात के कॉल डिटेल रिकार्ड (सीडीआर) वाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से प्राप्त हुए। उन्होंने यह नहीं बताया कि ये फोन काल किस अवधि में हुए। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों के बीच सबसे लंबी बातचीत 21 मिनट की थी। दावा किया कि सीडीआर के अनुसार, खरात ने अपनी पत्नी के बाद सबसे अधिक बातचीत राकांपा नेता रूपाली चाकणकर से की थी। दमानिया के अनुसार, चाकणकर और खरात के बीच कुल 177 बार फोन पर बातचीत हुई, जिनकी कुल अवधि 33,727 सेकंड थी। दमानिया ने यह भी आरोप लगाया कि खरात और भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल और राकांपा नेता सुनील तटकरे के बीच आठ-आठ बार फोन पर बातचीत हुई थी।
pc- sproutsnews.com, jagran, asianetnews.com






