Mahendra Singh Dhoni: आईपीएल 2025 से पहले एम धोनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, करेंगे अब यह काम
- byShiv
- 27 Oct, 2024
इंटरनेट डेस्क। महेंद्र सिंह धोनी का नाम दुनिया के महानतम कप्तानों में से एक है। उन्हें हर कोई जानता भी है। हालांकि धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन आईपीएल में वो अभी भी खेलते है। ऐसे में उनके राज्य यानी के झारखंड में अभी विधानसभा चुनाव भी होने जा रहा है। जिसको लेकर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी भी मिली है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो एमएस धोनी को झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। धोनी को इस विधानसभा चुनाव के लिए राज्य का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। धोनी विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग के जागरूकता कार्यक्रम स्वीप का हिस्सा बनेंगे।
खबरों की माने तो धोनी मतदाताओं से वोट डालने की अपील करते भी नजर आएंगे। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने इस बात की जानकारी दी है। के रवि कुमार ने मीडिया से बताया कि महेंद्र सिंह धोनी झारखंड विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग के जागरूकता कार्यक्रम स्वीप का हिस्सा बनेंगे।
pc- BBC






